By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अंतर-पीढ़ी बंधन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Swatva
Last updated: October 2, 2026 7:14 pm
By Swatva 6 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इस वर्ष निर्धारित “अंतर-पीढ़ी बंधन (Intergenerational Bonding)” की थीम के अनुरूप जिले में वृद्धजनों, युवाओं एवं बच्चों के बीच आपसी संवाद, सम्मान, सहयोग एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों, बच्चों एवं युवाओं के बीच अंतर-पीढ़ी संवाद, आपसी सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा वृद्धजनों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के जीवन अनुभव, जीवन-मूल्य एवं पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा बच्चों एवं युवाओं को वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वृद्धजनों एवं बच्चों के बीच आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में “एक युवा–एक बुजुर्ग पार्टनर” की अवधारणा के तहत युवाओं एवं वृद्धजनों को एक-दूसरे से परिचित कराया गया। दोनों पीढ़ियों ने आपस में संवाद करते हुए अपने अनुभव, पसंद एवं जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। इस पहल का उद्देश्य दोनों पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव एवं आपसी समझ को मजबूत करना रहा। वृद्धजनों द्वारा युवाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, जीवनशैली एवं स्वस्थ जीवन जीने से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए गए। वहीं, युवाओं एवं बच्चों ने भी वृद्धजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक गतिविधियों में भाग लिया। दोनों पीढ़ियों की सहभागिता से विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर वृद्धजनों ने बच्चों एवं युवाओं को पारंपरिक खेलों, अपने जीवन के अनुभवों एवं सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भी वृद्धजनों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जानने एवं उनसे सीखने का प्रयास किया। इस प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा वृद्धजनों के सम्मान एवं सहयोग का संदेश देने वाली विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की गई। वृद्धजनों के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही, वृद्धजनों के सम्मान, उनकी गरिमा की रक्षा तथा समाज में उनके सकारात्मक योगदान को स्वीकार करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों, युवाओं एवं वृद्धजनों ने वृद्धजनों का सम्मान करने, उनके अनुभवों से सीख लेने तथा समाज में विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी सहयोग, सद्भाव एवं आत्मीयता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, प्रभारी पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर, अंचल अधिकारी, नवादा सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गांधी जयंती पर विद्यालय में लटके रहे ताले 
बिहारी समाज
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
लेटेस्ट न्यूज़
जदयू ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पर किया 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
बिहारी समाज
210 लीटर देशी शराब बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गांधी जयंती पर विद्यालय में लटके रहे ताले 
बिहारी समाज
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
लेटेस्ट न्यूज़
जदयू ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पर किया 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
बिहारी समाज
210 लीटर देशी शराब बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गांधी जयंती पर विद्यालय में लटके रहे ताले 

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमावां पश्चिमी में…

By Swatva
बिहारी समाज

जदयू ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पर किया 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन

-अफरोजा ने किया जीविका दीदियों को संबोधित नवादा : जिला में जीविका दीदियों…

By Swatva

210 लीटर देशी शराब बरामद

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गेरांडी…

By Swatva

सीएसपी में अज्ञात चोरों ने दिवाल काट 1.75 लाख रुपए नकदी ले उड़े

नवादा : कहते हैं जब बाजार ही सुरक्षित न हो तब फिर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?