नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गेरांडी गांव के आहर के पास छापामारी कर बिक्री के लिए छिपाकर रखे 210 लीटर देशी शराब बरामद किया है। कारोबारी का पता नहीं चल सका। इस बावत अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है।
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गेरांडी गांव के बधार में आहर के पास बिक्री के लिए देशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आलोक में गश्त पर रहे अधिकारी व जवानों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में की गयी छापामारी में 210 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।
इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर कारोबारी की पहचान का प्रयास आरंभ कर दिया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट