नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 नंदलाल बिगहा में पदस्थापित सरप्लस शिक्षक जीतेन्द्र कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा हिसुआ-नवादा रोड स्थित एसएच-8 पर खानपुर वाटर पार्क के समीप हुई। मिली जानकारी के अनुसार, जीतेन्द्र कुमार नारदीगंज प्रखंड के रजौर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में नवादा के सद्भावना चौक पर मकान बनाकर रहते हैं। गुरुवार को वे अपने घर से विद्यालय जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी है। हालांकि, उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
भईया जी की रिपोर्ट
