नवादा : जिले के रोह व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी सिंह की जीत के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने मुरारी सिंह की जीत को आपसी विश्वास और सहयोग की जीत बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर दी बधाई
जीत के बाद डुमरी पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, कुंज के मुन्ना सिंह, भट्टा के सरगुन जी और ओहारी के विनय सिंह समेत अन्य समर्थकों ने मुरारी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुरारी सिंह की जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने उम्मीद जतायी कि अपने कार्यकाल में मुरारी सिंह व्यापार मंडल को मजबूत करने के साथ किसानों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
समर्थकों के विश्वास को बताया जीत का आधार
समर्थकों ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि उनके साथ खड़े लोगों के विश्वास और सहयोग की जीत है। वहीं, चुनाव में मिले समर्थन के लिए मुरारी सिंह ने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।
भईया जी की रिपोर्ट