नवादा : जिले में आरंभ हुई त्योहारों की श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस ने शांति व्यवस्था को ले कवायद तेज कर दी है। इसके ठीक विपरीत शराब माफियाओं ने भी शराब भंडारण आरंभ कर दी है। ऐसे में भला शराब की बुनियाद पर खड़ी होटल संचालक भी भला चुप बैठने कहां हैं सो वे भी शराब भंडारण में लग गए हैं। ऐसे ही एक होटल में पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में बियर बरामद कर की लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि हसुआ पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजगीर रोड स्थित रसोई घर में छापेमारी कर 224 लीटर बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। इस बावत अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट
