नवादा : 13 अक्टूबर को नगर क्षेत्र के माहुरी वैश्य सेवा सदन में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। तैयारी को लेकर महिला समिति की अध्यक्ष सोनी भदानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महोत्सव के आयोजन और तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी।

बैठक के दौरान डांडिया महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी महिला समिति की सचिव खुशबू भदानी ने दी। उन्होंने बताया कि डांडिया महोत्सव में भव्य भंडारे की व्यवस्था होगी। समाज के सभी स्वजातीय लोगों का प्रवेश निःशुल्क रखा जायेगा। महिला समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एक साथ जोड़ना, आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा देना तथा नवरात्रि के अवसर पर सामूहिक रूप से उत्सव मनाना है।
बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारी, महिला समिति के सदस्य, कार्यसमिति के सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें विनोद भदानी, इंजीनियर रंजीत लोहानी, संजय कुमार मुन्ना, रंजीत कुमार अठघरा, अभय कुमार, पंकज अठघरा, पुनीत कुमार, रमेश कुमार, विनय कुमार, धीरज लोहानी, डोली, शोभा, भारती, रचना, विनीता, रागिनी, बिंदु, विनय, पुनीत, दीपा गुप्ता, सुकृति देवी, मनीषा लोहानी, रजनी, वंदना कुमारी, श्वेता लोहानी, सत्या, लीना कुमारी, निशि, रूपा कुमारी आदि शामिल रहे।
भईया जी की रिपोर्ट

