By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भगत सिंह के जन्मदिन पर अरवल में देशव्यापी इंकलाब मार्च, वोट के अधिकार की रक्षा का लिया गया संकल्प

Swatva
Last updated: September 29, 2026 11:40 am
By Swatva 4 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल – शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाकपा-माले जिला कार्यालय, अरवल से देशव्यापी इंकलाब मार्च निकाला गया। मार्च में छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने लाल झंडों के साथ हिस्सा लिया और लोकतंत्र, संविधान तथा वोट के अधिकार की रक्षा का सवाल प्रमुखता से उठाया। मार्च की अध्यक्षता छात्र संगठन आइसा के जिला संयोजक नीतीश कुमार ने की। मार्च के दौरान वोट चोरी बंद करो”, “वोट चोर ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो”, “लोकतंत्र बचाओ—वोट का अधिकार बचाओ”, “भगत सिंह के सपनों का भारत बनाओ” और “इंकलाब जिंदाबाद”जैसे नारे लगाए गए।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी और सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। आज उनके जन्मदिन पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेने की जरूरत है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि वोट जनता का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल है। देश में एस आई आर के नाम पर 13 करोड़ से अधिक मतदाता नाम ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। यह आंकड़ा लोकतंत्र और मताधिकार के सामने खड़े गंभीर सवालों को सामने लाता है। सरकार और चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि इतने बड़े पैमाने पर नाम क्यों हटाए गए और इनमें कितने पात्र मतदाता हैं। वोट जनता का अधिकार है, जिसे किसी भी प्रक्रिया के जरिए छीना नहीं जा सकता। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए और गलत तरीके से हटाए गए नामों को तत्काल बहाल किया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में वोट चोरी का खेल चल रहा है, जिसे जनता के बीच उजागर करना होगा। लोकतंत्र में चुनाव और मतदाता सूची की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की गारंटी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभा को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुएब अलम,इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कॉमरेड शाह साद, जिला सचिव कॉमरेड रमाकांत कुमार उर्फ टूना शर्मा तथा आइसा प्रचार संयोजक रुस्तम कुमार ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि वोट की चोरी के सवाल पर जनता को जागरूक और संगठित करना होगा। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाया जाए, गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की गारंटी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में शाह फराज, अरविंद पासवान, संजय यादव, साहेन्द्र कुमार यादव, सुमित कुमार प्रकाश सहित सैकड़ों छात्र-युवा साथी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: arwal khabar, Arwal news, arwal updates, अरवल, भगत सिंह, शहीद-ए-आजम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

उदासीन संगत अमावां में गुरु महापर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग
बिहारी समाज
बैठक में फैसला, लेकिन धरातल पर इंतजार, ब्लैक स्पॉट पर कब होंगे सुरक्षा इंतजाम?
बिहारी समाज
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल
अपराध बिहारी समाज
जीविका के बीस साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

उदासीन संगत अमावां में गुरु महापर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग
बिहारी समाज
बैठक में फैसला, लेकिन धरातल पर इंतजार, ब्लैक स्पॉट पर कब होंगे सुरक्षा इंतजाम?
बिहारी समाज
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल
अपराध बिहारी समाज
जीविका के बीस साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

उदासीन संगत अमावां में गुरु महापर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के श्री उदासीन संगत अमावां…

By Swatva

बैठक में फैसला, लेकिन धरातल पर इंतजार, ब्लैक स्पॉट पर कब होंगे सुरक्षा इंतजाम?

नवादा : जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

By Swatva
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
अपराध

होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल

बेगूसराय से एक दिल को दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है।…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जीविका के बीस साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार

अरवल - 2 अक्टूबर को बैदराबाद स्थित सम्राट अशोक भवन में आयोजित…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?