नवादा : विश्व बंधुत्व की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लेने वाला जैन धर्मावलंबियों का महापर्व ‘क्षमावाणी’ परंपरा के अनुरूप एक दूसरे से क्षमायाचना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने जिला मुख्यालय स्थित भगवान महावीर के प्रथम शिष्य श्री गौतम गणधर स्वामी की निर्वाण भूमि एवं श्री दिगम्बर जैन मंदिर में दैनिक अभिषेक-पूजन के उपरांत क्षमावाणी सार की धार्मिक अराधना करते हुए सर्वप्रथम जिनेंद्र प्रभु से क्षमायाचना की। तत्पश्चात उन्होंने विगत में हुए समस्त प्रत्यक्ष-परोक्ष भूलों के लिए एक दूसरे से क्षमायाचना करने वाली परंपराओं का निर्वहन किया।
श्री गोणावां सिद्ध क्षेत्र पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में जहां जैन समाज की लक्ष्मी जैन, श्रुति जैन, श्रेया जैन, सुलोचना जैन, अभिषेक जैन, ऋषभ जैन, शैलेश जैन, शुभम जैन, सत्येंद्र जैन व मोनू जैन आदि ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की, वहीं दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित इस आयोजन में अभय बड़जात्या, अशोक कुमार जैन (आर), यराजेश जैन, उदय बड़जात्या, पदम काला, अवधेश जैन, मनोज कुमार जैन (आर), उत्सव पांड्या, सुषमा जैन, चंदा बड़जात्या, श्रद्धा जैन, मिंटू जैन व सुनीता जैन आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भईया जी की रिपोर्ट
