नवादा : जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र गुणावां में श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की सुविधा को देखते हुए एसी जैन भोजनालय का शुभारंभ किया गया। भोजनालय का विधिवत उद्घाटन संजय जैन, शैलेश जैन एवं रेणु जैन ने फीता काटकर किया।

भोजनालय का संचालन शैलेश जैन एवं संचालिका रेणु जैन द्वारा किया जा रहा है। संचालक ने बताया कि गुणावां जैन तीर्थ क्षेत्र में देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को भोजन के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से एसी जैन भोजनालय की शुरुआत की गई है। यहां लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन उचित एवं कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। भोजनालय में श्रद्धालुओं की सुविधा और बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि भोजनालय में सामान्य शाकाहारी भोजन के साथ राजस्थानी दाल-बाटी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। भोजनालय के शुभारंभ के मौके पर जैन समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे। लोगों ने भोजनालय शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे गुणावां आने वाले जैन श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
भईया जी की रिपोर्ट

