नवादा : भाजपा जिला कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय के महान विचारक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110 वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अचल सिन्हा जी, जिला प्रभारी श्री राजेश सिंह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेश वर्मा जी, जिला महामंत्री श्री गौरव गगन जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री तेजस सिन्हा जी के द्वारा किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण पहुँचाने, राष्ट्रसेवा तथा समाज के सर्वांगीण उत्थान का मार्ग दिखाता है। उनका विचार—“अंत्योदय”—आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भईया जी की रिपोर्ट

