अरवल – प्रभारी जिला पदाधिकारी अरवल शैलेश कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 08 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, परिमार्जन, अतिक्रमण, अंचल कार्यालय, खाद्य एवं उपभोक्ता कार्यालय, अपर समाहर्ता कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान शेष मामलों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें।अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम मोथा निवासी लखिया देवी व अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन हुआ था जो अबतक ऐजेन्सी द्वारा गैस कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है, कनेक्शन दिलवाने की कृपा प्रदान की जाए।
इस पर प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। अरवल प्रखण्ड स्थित ओझा बिगहा निवासी चन्दन कुमार द्वारा बताया गया कि मेरा रैयती जमीन का रसीद कट रहा है जिसमें प्लॉट संख्या अंकित नहीं है। अंचलाधिकारी अरवल द्वारा परिमार्जन नहीं किया जा रहा है, परिमार्जन करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट