पटना : बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखा रुख अपनाया है और इस मुद्दे पर कड़े आरोप लगाते हुए सीएम सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग कर दी है। उन्होंने सीएम सम्राट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी जुबान के पक्के नहीं हैं। बिहार में जब से बीजेपी की सरकार बानी है पूरी तरह से यहाँ राक्षस राज आ गया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ तरह-तरह की घटनाएं हो रही है। ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं। सीएम सम्राट के पुराने बयान का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी ने कहा था कि रील बनाओगे तो मारे जाओगे और रील नहीं बनाओगे तो बच जाओगे। चुनाव में प्रधानमंत्री बिहार आकर कहते हैं कि रील बनाओ।
वहीँ, उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले को लेकर भी ये लोग हलकी फुलकी बातें कर रहे हैं, सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार के मंत्री कहते हैं कि छोटी-मोटी घटना है। साथ ही सवालिए लहजे में उन्होंने कहा कि क्या अब बिहार में जाति देखकर कार्रवाई की जाएगी।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है पूरी तरीके से राक्षस राज आ गया है। मुख्यमंत्री जुबान के पक्के नहीं हैं और काम के बल पर तो इनको वोट ही नहीं मिला। न तो नाम पर वोट मिला है और ना ही काम पर, लेकिन मुख्यमंत्री बने हुए हैं। ये लोग बिहार के खजाने के लूट चुके हैं। लॉ एंड ऑर्डर का जनाजा उठ चुका है। इन लोगों से बिहार संभल नहीं रहा है।
