नवादा : सरकार भूमि सुधार से संबंधित लाख प्रयास कर ले लेकिन रिश्वत का सिलसिला थमने वाला नहीं है। कुछ इसी प्रकार का एक आडियो वायरल हो रहा है। आडियो में कर्मचारी के नाम पर दाखिल खारिज के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। आश्चर्य यह कि रुपए भेजने के लिए बजाप्ता स्कैनर भेजा गया है। यहां तक कि आमने-सामने राशि लेने से इंकार किया जा रहा है। ऐसा मैं नहीं आडियो में हुआ संवाद कह रहा है।
और तो और जब संबंधित कर्मचारी से वायरल आडियो से संबंधित जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने पूछताछ आरंभ की तो कर्मचारी ने आनन-फानन में अंचल अधिकारी को आवेदन देकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर दी। जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं कौआकोल अंचल राजस्व कर्मचारी अजय कुमार का। वैसे इसे साइबर अपराधियों के नये तरीके से ठगी का फंडा भी बताया जा रहा है। मामला चाहे जो हो जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
भईया जी की रिपोर्ट