– बकाए वेतन का भुगतान, वेतन में बढ़ोतरी, स्थायीकरण और सरकार प्रदत सुविधा मुहैय्या कराने की मांग
नवादा : नगर परिषद नवादा व ठीकेदारी में कार्यरत सफाई मजदूरों ने लंबित 06 सूत्री प्रमुख न्यायोचित मांगों को लेकर नगर परिषद चेयरमैन और कार्यपालक पदाधिकारी का शांतिपूर्ण जनतांत्रिक तरीके से संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत आक्रोशपूर्ण घेराव किया। नगर में इंदिरा गांधी चौक के पास स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान मील और होटल सेलिब्रेशन का घेराव किया। घेराव के दौरान मील और होटल के स्टाफ ने बताया कि चेयरमैन के प्रतिनिधि बिना किसी को कुछ बताए बाहर निकल गए हैं,यहां नहीं हैं। सफाई मजदूरों ने डटकर कहा कि तबतक हमलोग यहां से नहीं हटेंगे,जबतक वे यहां पर नहीं आएंगे। यहीं पर धरना और घेराव हमलोगों का जारी रहेगा।

आपात कार्यक्रम शांतिपूर्ण जनतांत्रिक तरीके से संविधान प्रदत अधिकारों के अनुरूप संचालित किया गया। तदोपरांत नगर परिषद के चेयरमैन के पति प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन संजय साव घेराव स्थल अपने होटल सेलिब्रेशन पहुंच कर धरनार्थी नगर के सफाई मजदूरों से रु ब रु होकर कहा कि आपके समस्या का समाधान हमारे होटल में घेराव करने से नहीं होगा। इसका समाधान तो नगर परिषद कार्यालय में ही होगा। तमाम सफाई मजदूरों चलो, हम भी वहीं चलते हैं।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में समझौता वार्ता के माध्यम से उत्पन्न समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थित में सफ़ाई मजदूरों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर लिया। सफाई मजदूरों के आक्रोश पूर्ण आंदोलन और जुझारू तेवर को भांप कर चेयरमैन प्रतिनिधि और कार्यपालक पदाधिकारी बेहद हड़बड़ाए कार्यालय आए।
समाज सेवी व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश श्री एवं अन्य वार्ड पार्षदों ने समस्या का समाधान के लिए हिस्सेदारी निभाई। सफाई मजदूरों के घेराव के दौरान ही नगर परिषद नवादा कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी, चेयरमैन प्रतिनिधि व सफ़ाई मजदूरों के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के बीच व साथ तत्कालिकसमझौता वार्ता सम्पन्न हुआ।समझौता वार्ता में सफ़ाई मजदूरों की जिन मांगो को पूरा करने पर दोनों पक्षों के बीच पूर्ण सहमति बनी है,जो निम्नलिखित हैं : –

1 सफाई मजदूरों के बकाए वेतन का तत्काल भुगतान के साथ ही नियमित माहवारी वेतन भुगतान करना है।
2 अगले नगर परिषद नवादा के बोर्ड की बैठक में दस वर्षों से कार्यरत सफ़ाई मजदूरों का स्थायीकरण करने के लिए अनुमोदन वो अनुशंसा कर आवेदन पत्र को सरकार के पास भेज देना है।

3 तमाम सफाई मजदूरों को जल्द ही इस सप्ताह के भीतर नगर परिषद का वर्दी,पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा।
4 नगर परिषद नवादा में कार्यरत तमाम सफाई मजदूरों का जीवन और स्वास्थ्य बीमा की सरकारी सुविधा मुहैय्या अविलंब की जाएगी।
5 किसी भी सफाई मजदूर को आपत्ति व अपमानजनक या जाति सूचक घटिया शब्दों का उपयोग या प्रयोग पर सख्त प्रतिबंध एवं पहरा रहेगा। ऐसा करने वाले पर एस सी/एस टी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी।
6 नगर परिषद में कार्यरत मृतक मजदूर के आश्रितों को सरकार प्रदत बकाए राशि की शीघ्र भुगतान और परिवार के एक सदस्य को काम भी देने पर बातें बनी।
नगर परिषद नवादा के कार्यरत सफाई मजदूरों के आंदोलन का सफल नेतृत्व करने वाले अग्रगामी निर्माण कर्मचारी कामगार संघ,बिहार के महासचिव दिनेश कुमार अकेला और सफ़ाई मजदूर संघ,नवादा *के संयोजक कन्हैया डोम के साथ मुकद्दर डोम, विगन रविदास,सिकंदर डोम,नरेश रविदास ने आज के आयोजित सफल आक्रोशपूर्ण घेराव का नेतृत्व किया।
तकरीबन तीन सौ से ज्यादा सफ़ाई मजदूरों ने इस घेराव में बुलंदी से सक्रियतापूर्वक डटकर भाग लिया। एकता और संघर्ष के रास्ते अपनी मांगों को मानने और घुटना टेकने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी और चेयरमैन को मजबूर कर दिया। उनके फौलादी जुझारू तेवर और बुलन्द हौसले के सामने आखिर सबको नतमस्तक होना ही पड़ा। अंततोगत्वा सफाई मजदूरों के न्यायोचित सभी मांगों को पूरा करने पर राजी हो जाने पर यहीं तत्काल यह आंदोलन विरामावस्था में चला गया। यह जीत मजदूरों के संगठित संघर्ष की अद्भुत बेमिसाल जीत है। यह जीत भावी इतिहास में भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट
