नवादा : जिले के सिरदला बाजार के सीएसपी संचालक ने विधवा के अंगूठे का क्लोन बना प्रधानमंत्री आवास व एलआइसी की की करीब ढाई लाख रुपए राशि की निकासी करा ली। आश्चर्य यह कि विधवा की गुहार नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हो रही है।

उपरडीह पंचायत बिलारपुर गांव की विधवा दुला देवी पति स्व जगदीश मिस्त्री की ने बताया कि सिरदला बाजार में सीएसपी में खाता खुलवायी थी। संचालक ने धोखे से थम्प का क्लोन बनाकर पीएम आवास योजना का तीनों किस्त की राशि एवं पति के निधन पर मिले एल आई सी का एक लाख कुल करीब ढाई लाख रुपये की निकासी कर ली गयी।
पीड़ित विधवा महिला सिरदला थाना से लेकर साइबर थाना नवादा के दफ्तरों का चक्कर लगाकर परेशान हो रही है लेकिन किसी भी अधिकारी स्तर से सिरदला बाजार में संचालित साइबर कैफे के दुकान संचालक के विरुद्ध कार्रवाई तो दूर मामले की जांच तक आरंभ नहीं की जा रही है। ऐसे में संचालक का मनोबल ऊंचा है जबकि पीड़ित विधवा दर दर की ठोकरें खाने को विवश हैं।
भईया जी की रिपोर्ट

