By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मालगाड़ी का वायर टूटने से तीन रेलवे फाटक बंद, एक घंटे तक जाम में फंसा रहा शहर 

Swatva
Last updated: September 22, 2026 6:02 pm
By Swatva 1 View
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : नगर में सोमवार की रात करीब आठ बजे उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी, जब तिलैया की ओर से नवादा स्टेशन की तरफ आ रही एक मालगाड़ी का ईएचओ वायर टूट गया। वायर टूटने के कारण मालगाड़ी रेलवे फाटक पर खड़ी हो गयी। मालगाड़ी के रुकने से शहर के तीनों प्रमुख रेलवे फाटक करीब एक घंटे तक बंद रहे जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।

- Advertisement -

मालगाड़ी के रेलवे फाटक पर खड़े रहने के कारण बुंदेलखंड, ननौरा रोड रेलवे फाटक और तीन नंबर बस स्टैंड रेलवे फाटक बंद रहे। तीनों फाटक एक साथ बंद होने से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। जाम के बीच जल्दबाजी में कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करते नजर आये। हालांकि, इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

रेलवे को मालगाड़ी का वायर टूटने की सूचना दी गयी। इसके बाद रेलवे टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद टूटे वायर को ठीक किया। वायर की मरम्मत पूरी होने के बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। मालगाड़ी के हटते ही रेलवे फाटक खोले गये। करीब एक घंटे तक परेशानी झेल रहे लोगों को इसके बाद राहत मिली। फाटक खुलने के बाद शहर में धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, मालगाड़ी, रेलवे फाटक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

संदिग्ध हालात में मिले शिक्षक कौशलेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार, पिता को मुखाग्नि देते भावुक हुआ पुत्र
बिहारी समाज
नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे लेट, सुबह पटना जाने वाली सेवा अचानक हुई रीशेड्यूल; जानें वजह
बिहारी समाज
पेपरलेस निबंधन के नाम पर रजौली अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
कपड़ा व्यवसाई से मारपीट कर छिनतई, 20 बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम, एक गिरफ्तार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

संदिग्ध हालात में मिले शिक्षक कौशलेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार, पिता को मुखाग्नि देते भावुक हुआ पुत्र
बिहारी समाज
नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे लेट, सुबह पटना जाने वाली सेवा अचानक हुई रीशेड्यूल; जानें वजह
बिहारी समाज
पेपरलेस निबंधन के नाम पर रजौली अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
कपड़ा व्यवसाई से मारपीट कर छिनतई, 20 बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम, एक गिरफ्तार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

संदिग्ध हालात में मिले शिक्षक कौशलेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार, पिता को मुखाग्नि देते भावुक हुआ पुत्र

-पुलिस को अबतक है आवेदन मिलने का‌ इंतजार नवादा : जिले के रोह…

By Swatva

नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे लेट, सुबह पटना जाने वाली सेवा अचानक हुई रीशेड्यूल; जानें वजह

नवादा : नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 63390 मंगलवार को अपने…

By Swatva

पेपरलेस निबंधन के नाम पर रजौली अवैध वसूली का आरोप

नवादा : बिहार सरकार ने लोगों को समय और पैसे की बचत, दफ्तरों…

By Swatva

कपड़ा व्यवसाई से मारपीट कर छिनतई, 20 बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम, एक गिरफ्तार 

नवादा : नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?