नवादा : जदयू प्रदेश महासचिव सह नागरिक परिषद सदस्य किरण वर्मा के बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया। बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 10 भर सोने के जेवरात एवं एक लाख रुपए नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर आराम से फरार हो गए।
घटना की जानकारी उस समय मिली, जब किरण वर्मा करीब 5 दिन बाद पटना से अपने घर लौटीं। वे अपने पति उमेश कुमार वर्मा का इलाज कराने पटना गयी थी। उन्होंने बताया कि चोर ऊपर के तरफ से घर में दाखिल हुए और घर के के कमरे में घुसते हुए कमरे में रखें अलमीरा को तोड़कर उसमें करीब 10 भर से अधिक के गहने चोरी और एक लाख नगद की चोरी कर ली।
रुपए उन्होंने अपनी बहन को घर बनाने के लिए देने वाली थी मगर उससे पहले चोरों ने उस पर हाथ साफ कर लिया उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में भी उनके घर चोरों ने उन्हें बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और आज एक बार फिर से चोरों ने घर में अंजाम दिया। उन्होंने नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह से तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से चोरों का जल्द सुराग लगाने का अनुरोध किया है ताकि चोरी गए समान फिर से वापस मिल सके।
भईया जी की रिपोर्ट