– पन्द्रह में पांच ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण
नवादा : जिले के हंसुआ में सवर्णों व बहुजनों की सभा में आपत्तिजनक भाषण के बाद तनावपूर्ण स्थिति के बाद निषेधाज्ञा लागू किये जाने के बाद अब सिरदला में प्रिंस हत्याकांड के बाद संभावित होने वाले जमाबड़ा को देखते हुए रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन निषेधाज्ञा लागू किया है। ऐसे में कोई भी सभा या पांच से अधिक लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर रोक लगा दी गयी है। इससे संबंधित सूचना प्रेष विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की गयी है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रिंस हत्याकांड के नामजद पन्द्रह में से पांच अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया। शेष के घरों में इश्तहार चिपकाया गया है। ऐसे में आत्मसमर्पण नहीं करने पर अचल संपत्ति जब्त करने के लिए न्यायालय से कुर्की वारंट की अपील पुलिस करने की तैयारी में जुट गई है।
वैसे किसी संगठन ने सिरदला प्रखंड मुख्यालय में आमसभा की घोषणा नहीं की है बावजूद प्रशासन द्वारा एहतियात को लेकर निषेधाज्ञा लागू कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। शांति भंग करने की मंशा रखने वाले शरारती तत्वों के लिए प्रशासन बख्शने की मुद्रा में नजर नहीं आ रही है।
भईया जी की रिपोर्ट