नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर देश के विभिन्न हिस्सों में भोले-भाले लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपांशु कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. मुन्द्रिका प्रसाद, निवासी मीरबिगहा (चकवाय), थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा तथा राजेश कुमार (21 वर्ष), पिता स्व. दुखन मालाकार, निवासी चकवाय, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और गिरोह के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद साइबर ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सकता है।
भईया जी की रिपोर्ट
