नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त कर विधि विरुद्ध नाबालिग को निरुद्ध किया है। इस क्रम में उत्पाद अधिनियम के दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय में भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 458/26, दिनाँक 15.09.2026 धारा 30(a)/41 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के नामजद अभियुक्त 1. रणबीर कुमार पिता गुरुदेव प्रसाद अकबरपुर हाट पर व 2. अभिषेक कुमार उर्फ ललू पिता जगन यादव रहीम पुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भे दिया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मदैनी के पास से बाइक पर शराब लेकर आ रहे मोटरसाइकिल सहित करीब 125 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया।
इस क्रम में एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। इस सन्दर्भ में थाना कांड संख्या 469/26 दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है। बता दें इसके पूर्व उन्होंने शराब तस्करों को चेतावनी दी थी ” सुधर जाओ, बर्ना सुधारना हमें आता है” बावजूद कारोबारी अपने धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। वैसे पुलिस धंधे को रोकने का हर संभव प्रयास कर रही थी तथा लगातार सफलता भी प्राप्त कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट

