नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 14 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली मारकर पिता समेत नाबालिग की हत्या की धमकी दी। आरोपी झारखंड राज्य का बताया जा रहा है जो अपने संबंधी के घर आया था। इस बावत पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 16 सितंबर देर शाम की बतायी गयी है।
बताया जाता है कि छात्रा घर अकेली थी। मां किसी काम से हजारीबाग गये थे तो पिता ई रिक्शा चलाते हैं। घर में अकेली देखकर झारखंड राज्य कोडरमा जिला डोमचांच थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव के घुटरा यादव के 26 वर्षीय पुत्र शशि चाकू मांगने के बहाने घर में घुसा। चाकू नहीं होने की बात सुनकर वह वह घर से बाहर निकल गया। घर के आसपास किसी को न देख पुनः घर वापस आया तथा पीड़िता का हाथ जबरन पकड़कर अपनी ओर खींच छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिता समेत नाबालिग को गोली मारने की धमकी दी।
पीड़िता के जोर जोर से चिल्लाने के बाद वह घर छोड़कर भागने में सफल रहा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना नाबालिग के पिता को दी। पीड़िता से पूछताछ के बाद पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस ने मामले की जांच आरंभ की है। आरोपी गांव छोड़ फरार बताया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट