नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने नालंदा ज़िले में अल्पसंख्यक छात्र एवं छात्राओं के लिए बनाए गए छात्रावास का उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान जी एवं सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा छात्रावास अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
शिक्षा के माध्यम से हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उनकी उपस्थिति पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।
भईया जी की रिपोर्ट