नवादा : जिले के सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी के एम्बुलेंस चालकों के अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाने से सेवा ठप हो गयी। सेवा ठप होने से मरीजों व उनके आश्रितों के अलावा गर्भवती महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

एम्बुलेंस सेवा ठप होने का फायदा निजी एम्बुलेंस सेवा व निजी क्लीनिकों को मिलने लगा है। वे मरीजों व उनके आश्रितों से मनमानी राशि वसूलने लगे हैं। दूसरी ओर निजी क्लीनिकों में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है।
एम्बुलेंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी जेन प्लस के कर्मियों ने एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाया है। एंबुलेंस चालकों ने बताया बिचौलिए के जरिये एम्बुलेंस ड्राइवर एवं ईएमटी का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में भी एजेंसी संचालक को आगाह कराये जाने के बावजूद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश कर दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट

