नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के कोनिबर गांव में आहर में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोनिबर गांव निवासी गोरेलाल चौधरी के पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतक आहर में स्नान करने गया था। इस क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।
पानी में डूबते देख आसपास के खेतों में खर पतवार की निकौनी कर रहे लोग दौड़े तथा उसे पानी से निकाल तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट

