By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मह़ंगे सरसों तेल, मसालों और मिठाइयों में मिलावट का चल रहा खेल

Swatva
Last updated: September 16, 2026 6:35 pm
By Swatva 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार खुलेआम चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सरसों तेल से लेकर आटा, दाल, मसाला, पनीर, खोवा और मिठाइयों तक में मिलावट का आरोप है। त्योहार का मौसम शुरू होते ही मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक किराना दुकानों, जनरल स्टोर और मिलों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।जानकारी के अभाव में ग्राहक भी कम कीमत के लालच में ऐसे सामान खरीद रहे हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री की नियमित जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।

- Advertisement -

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण बाजारों में सबसे अधिक मिलावट सरसों तेल में किए जाने की शिकायत है। आरोप है कि महंगे सरसों तेल में सस्ता पाम ऑयल मिलाकर उसमें रंग डालकर बिक्री की जा रही है। हल्दी में पीला रंग, धनिया पाउडर में लकड़ी का बुरादा और मिर्च पाउडर में ईंट का चूरा मिलाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। पनीर और खोवा की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम कीमत का लालच देकर मिलावटी सामान ग्राहकों को बेचा जा रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों से पेट संबंधी परेशानी और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

खाद्य सामग्री में मिलावट के आरोपों के बीच सबसे बड़ा सवाल जांच व्यवस्था को लेकर है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बाजार में नियमित सैंपलिंग नहीं हो रही है। छापेमारी और दुकानों के लाइसेंस की जांच भी पर्याप्त नहीं होने की बात कही जा रही है। कई व्यापारी बिना बिल और बिना ब्रांड के सामान बेच रहे हैं, जिससे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की निगरानी मुश्किल हो जाती है। शहर के बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी से नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने सैंपल फेल होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

प्रभारी खाद्य संरक्षा पदाधिकारी डॉ. परमेंद्र कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान अधिक मुनाफे के लिए खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका रहती है। उन्होंने व्यापारियों से मिलावट के कारोबार से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे नालंदा जिले में खाद्य संरक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और एक सितंबर से नवादा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। दो जिलों का प्रभार होने से काम में परेशानी होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ छापेमारी की जाएगी और खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। जांच में सामग्री गलत पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

भईया जी को रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा न्यूज, मसालों और मिठाइयों, मह़ंगे सरसों तेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिजली पोल के संपर्क में आते ही किसान की मौत, दो अन्य घटनाओं में युवक और बच्चा जख्मी
बिहारी समाज
ईंट उतारते समय दीवार में फंसा ट्रैक्टर, चालक के ऊपर गिरी दीवार, गयी जान
बिहारी समाज
डीएम ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की, 07 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण
बिहारी समाज
मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन जागरूकता रैली का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिजली पोल के संपर्क में आते ही किसान की मौत, दो अन्य घटनाओं में युवक और बच्चा जख्मी
बिहारी समाज
ईंट उतारते समय दीवार में फंसा ट्रैक्टर, चालक के ऊपर गिरी दीवार, गयी जान
बिहारी समाज
डीएम ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की, 07 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण
बिहारी समाज
मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन जागरूकता रैली का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बिजली पोल के संपर्क में आते ही किसान की मौत, दो अन्य घटनाओं में युवक और बच्चा जख्मी

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली के…

By Swatva

ईंट उतारते समय दीवार में फंसा ट्रैक्टर, चालक के ऊपर गिरी दीवार, गयी जान

नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड के ढोंढा गांव स्थित महंत गणेशदत्त पुरी-2…

By Swatva
बिहारी समाज

डीएम ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की, 07 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक…

By Swatva
बिहारी समाज

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन जागरूकता रैली का आयोजन

नवादा : मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?