नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 340 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस क्रम में चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा शराब ढोने में प्रयोग किए जा रहे तीन मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया तो एक विधि विरुद्ध नाबालिग को निरुद्ध किया। एक तस्कर बाइक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रात्री गश्त दल के द्वारा अकबरपुर संगत पर से एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ करीब 95 लीटर देशी शराब बरामद किया ।गाड़ी चालक पुलिस को देखकर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बाइक का जांच किया गया तो पता चला कि यह मोटरसाइकिल चेरकी क्षेत्र गया जिला से चोरी हुआ है इसमें चेरकी थाना कांड संख्या 133/36 दिनांक 06.09.26 दर्ज है।
इसी प्रकार ईंटवा के पास काजीकटाय जाने वाले रास्ता से गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर मोटरसाइकिल के साथ करीब 245 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस क्रम में एक व्यक्ति प्रह्लाद कुमार पिता विशुन प्रसाद ग्राम तारगीर थाना रजौली जिला को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। इस बावत थाना कांड संख्या 459/26 दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट