By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

राजद के MLC उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

Amit Dubey
Last updated: September 12, 2026 2:04 pm
By Amit Dubey 2 Views
Share
3 Min Read
रोहिणी, राजद, MLC, उम्मीदवार, भड़कीं, पोस्ट, तेजस्वी, गंभीर आरोप
SHARE

MLC चुनाव के लिए राजद द्वारा छह उम्मीदवारों की सूची जारी करने के ठीक बाद एक बार फिर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर जमकर सवाल उठाए हैं। टिकट वितरण में नए सदस्यों और अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देने को लेकर रोहिणी आचार्य ने हमला बोला और इसे आरजेडी के समर्पित कैडर का अनादर और निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी करार दिया। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची के सामने आते ही लालू परिवार में मचे इस ताजा भूचाल ने परिवार फूट को फिर सतह पर ला दिया। रोहिणी आचार्य ने आज शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी ही पार्टी के फैसले के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल दिया।

Contents
तेजस्वी से अभी दूर नहीं हुई नाराजगीकिसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार
- Advertisement -

तेजस्वी से अभी दूर नहीं हुई नाराजगी

इससे यह भी साफ हो गया कि रोहिणी आचार्य की अपने भाई तेजस्वी यादव से नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद रोहिणी का गुस्सा सामने आया और उन्होंने साफ बता दिया कि नामों के ऐसे चयन से वह खुश नहीं हैं। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वैचारिक निष्ठा और लंबे संघर्ष को दरकिनार कर ऐन MLC चुनाव से पहले आए अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देना समर्पित नेताओं-कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का घोर अनादर है। दशकों तक लाठियां खाकर पार्टी और संगठन को सींचने वाले नेताओं को दरकिनार करना राजद के आंतरिक लोकतंत्र और जमीनी कैडर के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी है, बल्कि लालू जी की विचारधारा, पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर भी गहरा आघात है।

किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार

राजद ने MLC चुनाव के लिए कुल छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें चार स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी हैं। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बताया कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोशी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने बताया कि दो अन्य सीटों पर अभी विचार किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन उम्मीदवारों में पटना स्नातक से प्रत्याशी बनाए गए दिलीप कुमार, सारण शिक्षक से उम्मीदवार प्रो. जयराम यादव और तिरहुत से डॉ. रश्मि विनायक गौतम ने अभी कल ही राजद की सदस्यता ग्रहण की और उन्हें तुरंत टिकट दे दिया गया। इसी बात को रोहिणी ने अपनी नाराजगी में खास तौर पर उठाया है।

TAGGED: mlc, उम्मीदवार, गंभीर आरोप, तेजस्वी, पोस्ट, भड़की, राजद, रोहिणी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नहर के पानी को ले नवादा और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण आमने-सामने, थाना पहुंचा मामला
बिहारी समाज
JDU, MLC, चुनाव
JDU ने तय किए MLC चुनाव के उम्मीदवारों के नाम, बस औपचारिक ऐलान बाकी
चुनाव देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोडेड ट्रकों से 10 साल पहले बनी सड़क गड्ढे में बदली, आईटीआई का रास्ता भी खराब
बिहारी समाज
न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों ने अपर समाहर्ता पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नहर के पानी को ले नवादा और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण आमने-सामने, थाना पहुंचा मामला
बिहारी समाज
JDU, MLC, चुनाव
JDU ने तय किए MLC चुनाव के उम्मीदवारों के नाम, बस औपचारिक ऐलान बाकी
चुनाव देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोडेड ट्रकों से 10 साल पहले बनी सड़क गड्ढे में बदली, आईटीआई का रास्ता भी खराब
बिहारी समाज
न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों ने अपर समाहर्ता पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
JDU, MLC, चुनाव
चुनाव

JDU ने तय किए MLC चुनाव के उम्मीदवारों के नाम, बस औपचारिक ऐलान बाकी

बिहार में 8 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर…

By Amit Dubey
तेजप्रताप, धमकी, खास नंबर, ब्लेकमेल, जेजेडी
अपराध

एक खास नंबर से तेजप्रताप मिल रही धमकी, किसका है ये ब्लेकमेल कॉल वाला मोबाइल?

लालू के बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

By Amit Dubey
BRICS, मेन्यू, बिहार, सतुआ, मखाना, CM सम्राट, गदगद
देश-विदेश

BRICS सम्मेलन के मेन्यू में बिहार का सतुआ और मखाना भी, CM सम्राट हुए गदगद

नई दिल्ली में कल 12 सितंबर शनिवार से शुरू हो रहे BRICS…

By Amit Dubey
ED, छापेमारी, गया, दिल्ली-गुरुग्राम, बैंक फ्रॉड, 85 करोड़, 9 ठिकाने
अपराध

85 करोड़ के बैंक फ्रॉड में ED का बिहार के गया से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम तक 9 ठिकानों पर छापा

बैंक फ्रॉड और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?