By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

फर्जी सिम के जरिए साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जा रहा था नेटवर्क, तीन आरोपी गिरफ्तार

Swatva
Last updated: September 11, 2026 3:45 pm
By Swatva 5 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जी सिम नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह नेटवर्क साइबर अपराधियों को सिम कार्ड उपलब्ध करा रहा था, जिसके तार देश के कई राज्यों से जुड़े हैं। इस धंधे से 40 लाख रुपये के करीब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में रोह बाजार निवासी सतेन्द्र कुमार, राजेश कुमार और सौरभ कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके ठिकानों से बड़ी संख्या में सिमकार्ड, आधार समेत अन्य दस्तावेज, फिंगरप्रिंट रीडर, मोबाइल, एटीएम कार्ड और कई डिजिटल उपकरण बरामद किये हैं।

Contents
56 मोबाइल नंबरों के खिलाफ मिलीं 72 साइबर शिकायतेंराशन और जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर लिये जाते थे अंगूठे और फोटोसौरभ और राजेश के ठिकानों से भी बड़ी बरामदगीकई राज्यों में साइबर अपराध से जुड़ाव की जांचफर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश
- Advertisement -

56 मोबाइल नंबरों के खिलाफ मिलीं 72 साइबर शिकायतें

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध पीओएस एजेंटों के तकनीकी सत्यापन के दौरान आधुनिक ऑनलाइन सेंटर, रोह के पीओएस एजेंट कोड से जारी 56 मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 72 शिकायतें मिलीं। शिकायतों का संबंध पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत कई राज्यों से है। पुलिस के अनुसार, इन नंबरों से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी में रिपोर्ट की गयी राशि करीब 39.76 लाख रुपये है।

राशन और जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर लिये जाते थे अंगूठे और फोटो

9 सितंबर को साइबर थाना पुलिस ने सीसीएसयू पटना की टीम और सशस्त्र बल के सहयोग से आधुनिक ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी कर सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 54 नये पैक सिमकार्ड, नौ सिम, चार मोबाइल, लैपटॉप, फिंगरप्रिंट रीडर, हार्ड डिस्क, क्यूआर स्कैनर, वाई-फाई राउटर, सीपीयू, मेमोरी कार्ड, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किये गये।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सतेन्द्र ने अपने भाई राजेश कुमार और सौरभ कुमार के साथ मिलकर फर्जी सिम जारी कर उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, गरीब और अनपढ़ लोगों को राशन कार्ड और जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर बुलाया जाता था। इस दौरान उनका अंगूठा और फोटो लिया जाता था। इन्हीं विवरणों के आधार पर कथित रूप से सिम जारी कर उसे साइबर अपराधियों को करीब दो हजार रुपये प्रति सिम बेच दिया जाता था।

- Advertisement -

सौरभ और राजेश के ठिकानों से भी बड़ी बरामदगी

सतेन्द्र की निशानदेही पर बेलडीह स्थित सौरभ कुमार के घर पर छापेमारी की गयी। यहां से मोबाइल, एटीएम कार्ड, सिम, मेमोरी कार्ड, बैंक पासबुक और चार क्यूआर स्कैनर बरामद किये गये। इसके बाद पुलिस ने राजेश कुमार के किराये के फ्लैट और दुकान पर कार्रवाई की। यहां से मोबाइल के अलावा 17 सिमकार्ड, 12 एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, नकदी, 80 आधार कार्ड, नौ पैन कार्ड, तीन प्रधानमंत्री श्रम कार्ड, दो आयुष्मान कार्ड, वोटर आइडी, फिंगरप्रिंट रीडर, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किये गये।

कई राज्यों में साइबर अपराध से जुड़ाव की जांच

पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल और सतेन्द्र की पीओएस आइडी से जारी नंबरों की साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर जांच की। जांच में कई नंबरों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें मिलने की बात सामने आयी है। पुलिस अब बरामद डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

- Advertisement -

फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

पुलिस के अनुसार, जांच के माध्यम से फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा इन सिमकार्ड का इस्तेमाल कर किये गये साइबर अपराधों की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों के आधार पर पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: nawada khabar, Nawada news, नवादा, फर्जी सिम नेटवर्क, साइबर थाना पुलिस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिला अतिथि गृह में राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने की समीक्षा
लेटेस्ट न्यूज़
बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले, ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें
बिहारी समाज
दो माह से लापता महिला की हत्या का खुलासा, कोडरमा घाटी में फेंका मिला शव, तीन हिरासत में
बिहारी समाज
जिला महिला जदयू की समीक्षात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, 500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिला अतिथि गृह में राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने की समीक्षा
लेटेस्ट न्यूज़
बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले, ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें
बिहारी समाज
दो माह से लापता महिला की हत्या का खुलासा, कोडरमा घाटी में फेंका मिला शव, तीन हिरासत में
बिहारी समाज
जिला महिला जदयू की समीक्षात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, 500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले, ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें

नवादा : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत आज देश के…

By Swatva
बिहारी समाज

दो माह से लापता महिला की हत्या का खुलासा, कोडरमा घाटी में फेंका मिला शव, तीन हिरासत में

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के छोटीपाली गांव से करीब…

By Swatva

जिला महिला जदयू की समीक्षात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, 500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

नवादा : नगर के महावीर मार्केट स्थित जदयू जिला कार्यालय में जनता…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रणय भारती उर्फ पियूष हत्याकांड में दो और आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, एसआईटी की दबिश का असर

नवादा : जिले के हसुआ नगर परिषद क्षेत्र के चर्चित प्रणय भारती…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?