नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव में ससुराल आये युवक की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी चौड़ी मांझी के पुत्र सत्येंद्र मांझी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर ससुराल कोशी गांव चला गया। ससुराल में वह अपने साला एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ कोशी के जंगलों में लकड़ी लाने गया था।
लकड़ी चुनने के दौरान थोड़ी देर बाद वह मूर्छित हो गया और बाद में उनकी मौत हो गई। मौत कैसे हुई इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों को शक है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। मृतक के सर में चोट के निशान है जिससे शक गहरा गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जुट गई है।
भईया जकी की रिपोर्ट
