नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के सांढ मंझगांवा पंचायत की बरदाहा बाजार में पुराने मिट्टी के मकान गिराने के प्रयास में मजदूर की मौत हो गयी। बताया जाता है कि मिट्टी व ईंट से निर्मित वर्षों पुराना मकान को तोड़वा कर नया नक्शा के अनुसार मकान निर्माण के पूर्व पुराने मकान तोड़वाने का कार्य चल रहा था। अचानक लम्बा दिवार एक बार में गिर जाने से मलवा में दबकर मजदूर की मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंचे परनाडावर पुलिस के साथ स्वजन बिगन मांझी व अन्य परिवारों ने मिलकर जख्मी मजदूर कृष्णा मांझी पिता श्रीचंद मांझी को सिरदला पीएचसी लाया। उपस्थित चिकित्सक शुभम कुमार चौधरी ने मृत घोषित कर दिया। मदन मांझी ने बताया कि बरदाहा बाजार निवासी लखन मिस्त्री के कच्चा पुराना मकान को तोड़ने के लिये झारखंड राज्य गिरिडीह निवासी मो फारुख आलम ने ठेका पर मजदूर से वगैर सेफ्टी के ही काम करवाया जा रहा था। अचानक दिवाल के मलवा में दबकर अंगरा गांव निवासी कृष्ण मांझी कि मौत हो गयी।
इस बावत परनाडावर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है। स्वजनों के आवेदन दिये जाने के बाद जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जायेगी। स्वजनों के अलावा जनप्रतिनिधियों भारत पासवान, पैक्स अध्यक्ष लालू चौधरी, मुखिया प्रतिनिधी दिनेश कुमार यादव ने मौत पर गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए प्रशासन से आश्रित को राहत राशि दिलाये जाने की मांग सीओ सिरदला से किया है।
भईया जी की रिपोर्ट