-शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
नवादा : डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग नवादा के डीपीओ स्थापना शिवकुमार वर्मा ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौंद का ग्रामीणों व विधायक विमल राजबंशी की शिकायत के आधार पर हरे शीशम वृक्षों की कटाई की जांच किया। बताया जाता है कि विद्यालय में पंद्रह विशाल शिशम पेड़ कि कटाई वगैर राजस्व अधिकारी की अनुमति के प्रधानाध्यापक अनिल प्रसाद व उनके समर्थकों के द्वारा कटवा कर बेच दिया गया।
विद्यालय विकास मद की राशि का गवन, नव निर्मित भवन की रंगाई पोताई,शौचालय, पेयजल ब्यवस्था आदि कि राशि का गवन, विधालय में स्कूली बच्चों से नाजायज राशि वसूली आदि कई मामले का आरोप लगाया गया था। डीपीओ शिवकुमार वर्मा ने जाँच के दौरान विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का योगदान से लेकर चयन तक तमाम दातावेज का जांच किया। विद्यालय के तमाम पंजी, ऑडिट पंजी आदि का निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री बिहार सरकार मिथलेश तिवारी के कार्यालय से प्राप्त पत्र के निर्देश पर विद्यालय की जांच कि गई।
विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिये समुचित शौचालय कि ब्यवस्था नहीं पाया गया। विद्यालय में अनिल प्रसाद वर्ष 2001 से लगातार कार्यरत हैं। वहीं वर्ष 018 से वे प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। ग्रामीण राजकिशोर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, शिवकुमार पासवान,अवधेश कुमार, राजू कुमार, संजय प्रसाद, सुनील प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, अनुज कुमार पूर्व मुखिया आदि ने विधायक विमल राजबंशी के समक्ष शिकायत किया था कि लौंद विधालय प्रबंध समिति के वगैर अनुमति के ही फर्जी तरिके से विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का गवन किया जा रहा है।
जिसके बाद विद्यायल के सभी तरह के कोष पंजी का जाँच किया गया। जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारी एवं माननीय शिक्षा मंत्री पटना को सौंपा जायेगा। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल प्रसाद ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा दुर्भावना से ग्रसित होकर इस तरह का आरोप लगाया गया है। सभी आरोप गलत है। मेरे द्वारा किसी प्रकार कि राशि गवन नहीं कि गई है। डीपीओ स्तर से कि गई जांच एवं स्पष्टिकरण का जवाब मांगे जाने पर समय पर दिया जायेगा। लेकिन हरे वृक्षों की कटाई के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
भईया जी की रिपोर्ट