By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

फुलवरिया जलाशय में फ्लोटिंग सोलर प्लांट से एक महीने में शुरू होगा बिजली उत्पादन, बनेगी हरित ऊर्जा की मिसाल

Swatva
Last updated: September 8, 2026 4:13 pm
By Swatva 11 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले की‌ रजौली प्रखंड हरदिया पंचायत स्थित विशाल फुलवरिया जलाशय में बन रहा 10 मेगावाट क्षमता का अत्याधुनिक ग्रिड कनेक्टेड फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट अब अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के अनुसार, परियोजना का अधिकांश बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है और आगामी एक महीने के भीतर इससे बिजली उत्पादन शुरू होने की पूरी संभावना है। जलाशय से रजौली पावर हाउस तक 33 केवी की ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि जलाशय की सतह पर सोलर पैनल स्थापित कर दिये गये हैं। फिलहाल मुख्य नियंत्रण कक्ष में उपकरणों की कमिशनिंग का काम किया जा रहा है।

- Advertisement -

जलाशय में लगे सोलर पैनलों से पावर केबल को दाईं ओर स्थित कंट्रोल रूम तक लाने के लिए जलाशय के बांध और कैनाल पुल को पार करना पड़ रहा है। इसके लिए सिंचाई विभाग से तकनीकी अनुमति और समन्वय की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बारिश के कारण काम में हल्की रुकावट आयी है, लेकिन कमिशनिंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता के अनुसार, सिंचाई विभाग से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने और नियंत्रण कक्ष का परीक्षण संपन्न होते ही प्लांट को ग्रिड से जोड़ दिया जायेगा।

परियोजना रेस्को मोड में संचालित हो रही है। इसके तहत डेवलपर एजेंसी सूर्यम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड बिजली का उत्पादन कर विभाग को उपलब्ध करायेगी और विभाग उस बिजली की खरीद करेगा। प्रोजेक्ट के निर्माण, रखरखाव, वित्तीय प्रबंधन और संचालन का खर्च निजी एजेंसी वहन कर रही है।‌ बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड को इस परियोजना की नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो प्रोजेक्ट की गुणवत्ता की देखरेख कर रही है। परियोजना की प्रमुख विशेषताओं में निश्चित दर पर बिजली की उपलब्धता भी शामिल है। अगले 25 वर्षों तक 3.87 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराये जाने की बात कही गयी है। इससे भविष्य में बिजली की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से राहत मिलने की उम्मीद है।

फ्लोटिंग सोलर प्लांट करीब 30 से 35 एकड़ जल क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। इससे सोलर ऊर्जा उत्पादन के लिए कृषि या आवासीय भूमि का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। जलाशय की सतह पर तैरते सोलर पैनल पानी को सीधी धूप से ढकेंगे, जिससे गर्मी के दिनों में वाष्पीकरण कम होने में मदद मिलेगी। इससे जलाशय में पानी का स्तर बनाये रखने में सहायता मिलने की उम्मीद है जिसका लाभ कृषि, सिंचाई और पेयजल से जुड़े उपयोगों को मिल सकता है। परियोजना से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की भी उम्मीद है।

- Advertisement -

फुलवरिया जलाशय धनार्जय और जहुरा नदी पर वर्ष 1983 में बनकर तैयार हुआ था। अब यह जल, ऊर्जा और मत्स्य पालन के संयुक्त मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। जलाशय की सतह पर फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं, जबकि जलाशय के शेष हिस्से का उपयोग मत्स्य पालन और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा। सोलर पैनल लगाने के लिए करीब 30 एकड़ क्षेत्र का उपयोग किया जा रहा है। जलाशय में 182 फिश केज वाला आधुनिक मत्स्य पालन मॉडल संचालित है।

जानकारी के अनुसार फुलवरिया जलाशय में मत्स्य उत्पादन करीब 100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष तक पहुंच गया है। परियोजना के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद इसे बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग ऊर्जा संयंत्र बताया जा रहा है। 10 मेगावाट क्षमता का यह प्लांट एक ही जलाशय से सौर ऊर्जा उत्पादन और मत्स्य पालन को साथ लेकर चलने वाले मॉडल को मजबूत करेगा।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, सोलर प्लांट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी में एक गिरफ्तार
बिहारी समाज
कौन चला रहा थाना? पूछा जाने लगा सवाल
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या मामले के गवाह के भाई को अपहरण के झूठे केस में फंसाने की साजिश, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बिहारी समाज
हसुआ में धारा 163 लागू, 7 प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की निगरानी बढ़ी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी में एक गिरफ्तार
बिहारी समाज
कौन चला रहा थाना? पूछा जाने लगा सवाल
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या मामले के गवाह के भाई को अपहरण के झूठे केस में फंसाने की साजिश, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बिहारी समाज
हसुआ में धारा 163 लागू, 7 प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की निगरानी बढ़ी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी में एक गिरफ्तार

नवादा : जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

By Swatva

कौन चला रहा थाना? पूछा जाने लगा सवाल

नवादा : जिले में एक ऐसा थाना है जिसे थानेदार नहीं बल्कि…

By Swatva
बिहारी समाज

हत्या मामले के गवाह के भाई को अपहरण के झूठे केस में फंसाने की साजिश, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

नवादा : जिले के गोविन्दपुर थाना कांड संख्या 135/26 में एक नया…

By Swatva
बिहारी समाज

हसुआ में धारा 163 लागू, 7 प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की निगरानी बढ़ी

नवादा : जिले के हसुआ में प्रणय भारती उर्फ पीयूष की हत्या…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?