नवादा : जिला प्रगतिशील लेखक संघ का आठवां जिला सम्मेलन नगर स्थित अंबेडकर पुस्तकालय भवन में 6 सितंबर को आयोजित किया गया है। तैयारीयां पूरी कर ली गई है। जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं सचिव अशोक समदर्शी ने संयुक्त बयान में बताया कि नवादा प्रलेस का यह आठवां जिला सम्मेलन संघ के दिवंगत साथी मिथिलेश, जयप्रकाश, प्रो उमाकांत राही और डॉ संजय कु. सिन्हा के नाम समर्पित होगा।
इस अवसर पर “साहित्य सृजन में लोकभाषिक चेतना” विषय पर गहन मंथन किया जाएगा जिसमें गया, पटना, जमुई के अतिथि वक्ताओं के अलावे स्थानीय वक्ताओं के ओजपूर्ण और सार्थक विचार विमर्श होंगे। सम्मेलन में बिरादराना लेखक व सांस्कृतिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के चार मुख्य सत्र होंगे जिसमें उद्घाटन सत्र, उदगार सत्र, संगठन सत्र और आखिर में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा।
कार्यक्रम में इप्टा कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी प्रस्तावित है जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल का नामकरण हाल ही में दिवंगत हुए मिथिलेश के नाम पर मिथिलेश सभागार के रूप में किया गया है क्योंकि वे नवादा प्रलेस के सम्मानित संस्थापक रह चुके हैं। कार्यक्रम में समान विचारधारा के लेखक, कवि, संस्कृतिकर्मी इत्यादि विशेष रूप से आमंत्रित हैं।
भईया जी की रिपोर्ट