पटना: पटना वीमेंस कॉलेज के मास कम्युनिकेशन, सेमेस्टर III की छात्राओं के एक समूह ने सहायक प्राध्यापक मान्या व प्रशांत रवि के साथ आकाशवाणी पटना का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं को रेडियो जैसे पुराने और महत्वपूर्ण जनसंचार माध्यम के कामकाज और प्रसारण को करीब से समझने का व्यावहारिक अनुभव मिला।

इस दौरे के दौरान छात्राओं आकाशवाणी के अलग-अलग विभागों को देखने और रेडियो कार्यक्रम बनाने और प्रसारित करने की प्रक्रिया को समझने का मौका मिला। छात्राओं ने ड्रामा रूम, रिकॉर्डिंग रूम, कंट्रोल रूम, म्यूजिक रूम और डबिंग रूम का दौरा किया। वहां उन्होंने रेडियो कार्यक्रमों से जुड़ी तकनीकी और रचनात्मक प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।
आकाशवाणी पुस्तकालय का दौरा भी इस अनुभव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। छात्राओं को आकाशवाणी के पुराने रिकॉर्ड और संग्रह को देखने और उसके बारे में जानने का अवसर मिला। पुस्तकालय में मौजूद कई ऑडियो कैसेट और रिकॉर्डिंग ने छात्रों को रेडियो के पुराने दौर और उसकी विरासत को समझने का मौका दिया।
शैक्षणिक भ्रमण का समापन निधि श्री, न्यूज़ एडिटर, आकाशवाणी पटना के साथ एक बातचीत से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने ज्ञान,अनुभव और प्रेरणादायक बातों से छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

यह दौरा छात्राओं के लिए एक अच्छा सीखने का अनुभव रहा, जिसने उन्हें कक्षा में सीखी गई बातों को वास्तविक काम से जोड़ने और रेडियो प्रसारण को करीब से समझने का अवसर दिया। विभाग के सहायक प्राध्यापक मान्या व प्रशांत रवि छात्राओं के साथ मौजूद रहे।
