नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र अव्दुल पंचायत हथमरवा गांव में मिट्टी का मकान गिरने से वृद्ध महिला की महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान स्व पांचू चौधरी की पत्नी लखिया देवी के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि पिछले तीन चार दिनों से क्षेत्र में रूक रुककर हो रही साधारण से भारी वर्षा के कारण मिट्टी का पुराना मकान देर रात भरभराकर गिर गया। मकान के कमरे में सो रही वृद्ध महिला को इसका अहसास नहीं हुआ और मकान के मलवे में दबे रहने से दम तोड दिया। ग्रामीणों द्वारा जबतक मकान के मलवे की सफाई कर बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।
घटना ने जिले में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना की पोल खोल दी है। आज़ भी जरुरतमंद लोगों के बजाय संपन्न लोगों को आवास का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में राशि की जमकर बंदरबांट की जा रही है। घटना ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर मिट्टी मकान वाले को प्राथमिकता दी जाती तो वृद्ध महिला की जान बचाई जा सकती थी। मुखिया प्रतिनिधि बोला चौधरी ने मृतक के आश्रित को मुआवजा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का तत्काल लाभ दिलाने की मांग समाहर्ता से की है। सूचना बीडीओ व थानाध्यक्ष को दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट