By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

NDA में SC-ST आरक्षण पर तकरार, चिराग पासवान ने मांझी-संतोष से मांगा इस्तीफा

Swatva
Last updated: August 29, 2026 4:18 pm
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

Patna : बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर SC-ST आरक्षण के मुद्दे पर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। लोजपा (रा०) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ लागू करने और किसी भी प्रकार के बदलाव की मांग करने पर जीतन राम मांझी और उनके मंत्री पुत्र संतोष सुमन के रुख पर कड़ा ऐतराज जताया है। चिराग पासवान ने तो यहां तक कह दिया कि मांझी-सुमन को पहले अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

- Advertisement -

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि SC-ST आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि सदियों से चला आ रहा सामाजिक भेदभाव है। आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था में किसी भी बदलाव की जरूरत नहीं है। वहीँ, उन्होंने क्रीमी लेयर जैसे मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय संसद में व्यापक चर्चा की जरूरत बताई।

चिराग ने कहा कि यदि जीतन राम मांझी और संतोष सुमन आरक्षण में क्रीमी लेयर या अन्य बदलाव की मांग कर रहे हैं, तो उन्हें पहले अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए। चिराग का कहना है कि आरक्षण की व्यवस्था आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव और छुआछूत का सामना करने वाले समुदायों को प्रतिनिधित्व और समान अवसर देने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

मालूम हो कि जीतन राम मांझी और उनके बेटे मंत्री संतोष सुमन SC-ST आरक्षण के भीतर वर्गीकरण और कोटे में कोटा जैसे मुद्दों की वकालत करते रहे हैं। उनका तर्क है कि आरक्षण का लाभ सभी समुदायों तक समान रूप से नहीं पहुंच पा रहा है और सबसे अधिक वंचित समुदायों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। वहीँ, संतोष सुमन का कहना है कि उनकी मांग आरक्षण खत्म करने की नहीं, बल्कि उन समुदायों तक इसका लाभ पहुंचाने की है जो अब भी सबसे ज्यादा वंचित हैं।

- Advertisement -

SC-ST आरक्षण के मुद्दे पर चिराग पासवान और मांझी-सुमन खेमे के बीच सामने आया मतभेद बिहार की दलित राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेकिन, आरक्षण की व्यवस्था को लेकर उनके विचार अलग नजर आ रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या NDA के भीतर इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई साझा रुख बन पाएगा या आने वाले दिनों में आरक्षण को लेकर सहयोगी दलों के बीच मतभेद और गहरा सकते हैं।

TAGGED: NDA, SC-ST आरक्षण, चिराग पासवान, मांझी-संतोष
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हरियाणा राज्य कर्मचारियों के समर्थन में राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आंदोलन
बिहारी समाज
जहरीली गैस, 4 मजदूर, मौत,गोपालगंज, सेफ्टिक टैंक
गोपालगंज में सेफ्टिक टैंक में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत
दुर्घटना बिहारी समाज
आरओबी निर्माण की मांग को ले केंद्रीय रेलवे यात्री संघ ने दिया धरना
लेटेस्ट न्यूज़
शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरा युवक गंभीर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हरियाणा राज्य कर्मचारियों के समर्थन में राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आंदोलन
बिहारी समाज
जहरीली गैस, 4 मजदूर, मौत,गोपालगंज, सेफ्टिक टैंक
गोपालगंज में सेफ्टिक टैंक में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत
दुर्घटना बिहारी समाज
आरओबी निर्माण की मांग को ले केंद्रीय रेलवे यात्री संघ ने दिया धरना
लेटेस्ट न्यूज़
शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरा युवक गंभीर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

हरियाणा राज्य कर्मचारियों के समर्थन में राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आंदोलन

नवादा : हरियाणा राज्य सरकार के कर्मचारियों के समर्थन में बिहार राज्य…

By Swatva
जहरीली गैस, 4 मजदूर, मौत,गोपालगंज, सेफ्टिक टैंक
दुर्घटना

गोपालगंज में सेफ्टिक टैंक में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गोपाल गांव में एक सेफ्टी…

By Amit Dubey

शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरा युवक गंभीर

Gopalganj : गोपालगंज जिले के फुलवरिया स्थित सवनही पट्टी गांव में शनिवार…

By Swatva
हैवानियत, मो. सन्नी, शेखपुरा, नाबालिग, बच्ची, नवादा
अपराध

15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, गांव के ही आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?