By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म

Swatva
Last updated: August 25, 2026 3:28 pm
By Swatva 9 Views
Share
3 Min Read
SHARE

-विद्यार्थियों को 24 घंटे मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोग

नवादा : राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार विद्या साथी’ इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नवादा समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी नीलिमा साहू, जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।

Contents
-विद्यार्थियों को 24 घंटे मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोगकक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोगतीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभजेईई-नीट की तैयारी भी होगी आसानछात्राओं से डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील
- Advertisement -

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान और सुगम होगी। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक से निःशुल्क लाइव शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। पढ़ाई के दौरान किसी भी पाठ से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान भी विद्यार्थियों को मिल सकेगा।

तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल से करीब तीन लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. 24×7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए लगभग 75 हजार शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। प्लेटफॉर्म पर अनलिमिटेड पढ़ाई के साथ एआई टूल्स के जरिए कॉन्सेप्ट लर्निंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से मिल सकेगा।

जेईई-नीट की तैयारी भी होगी आसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए भी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अलावा एआई आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

छात्राओं से डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील

इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी नीलिमा साहू ने छात्राओं से सरकार की इस पहल का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्राएं नियमित रूप से डिजिटल शैक्षणिक सुविधाओं का उपयोग करें और अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: khabar, NAWADA, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, वंदे भारत एक्सप्रेस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार
बिहारी समाज
वार्ड पार्षद, पिटाई, मुजफ्फरपुर, अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वार्ड पार्षद को पीटा
अपराध बिहारी समाज
वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 
बिहारी समाज
60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार
बिहारी समाज
वार्ड पार्षद, पिटाई, मुजफ्फरपुर, अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वार्ड पार्षद को पीटा
अपराध बिहारी समाज
वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 
बिहारी समाज
60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार

नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं…

By Swatva
वार्ड पार्षद, पिटाई, मुजफ्फरपुर, अतिक्रमण
अपराध

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वार्ड पार्षद को पीटा

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने के विवाद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सोडा…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 

नवादा : ऑपरेशन सतर्क के तहत नवादा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वंदे…

By Swatva
बिहारी समाज

60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेमदारगंज पुलिस ने अवैध शराब…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?