अरवल – घटिया मध्याह्न भोजन एवं कीड़ायुक्त भोजन मिलने एवं गोपाल बिगहा मध्य विद्यालय को इंटवां में टैग (मर्ज) करने के खिलाफ डीएम के समक्ष छोटे बच्चे एवं अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। मालूम हो की अरवल के 75 विद्यालयों में एनजीओ रॉयल मानव मित्र सेवा समिति द्वारा मध्याह्न भोजन सप्लाई करने का सरकारी निविदा के तहत कार्य कर रहा है। हमेशा घटिया खाना सप्लाई करने की शिकायत मिलते रही है।
दाल में हरी सब्जी मिलाकर भात के साथ देने का मीनू है लेकिन दाल में सब्जी के जगह बेसन अथवा मांड मिलाकर दाल भात दिया जाता है। छात्र खाना नहीं चाहते शिक्षकों के दबाव में थोड़ा बहुत खाते हैं। पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब सरकारी स्कूलों में सपना हो गया है। कोई देख रेख करने वाला नहीं है। ऊपर से नीचे तक रिश्वत पर सभी मामला रफा दफा कर दिया जाता है। और अभी तक कोई करवाई नही करने का आरोप लगाया गया है। अरवल प्रखंड के गोपाल बिगहा गांव में बरसात होने से रास्ता के अभाव के कारण मध्य विद्यालय को बंद कर दिया गया है।
इस विद्यालय को इंटवां मध्य विद्यालय जहाँ महज इस विद्यालय के बच्चों के लिए एक कमरा ही मुहैया कराया गया है वहाँ मर्ज कर दिया गया है। बच्चों ने शिकायत की है कि कमरा का पंखा खोल दिया गया है और बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। गोपाल बिगहा मिड्ल स्कूल में ताजन बिगहा एवं हैबतपुर के बच्चे भी पढ़ने आते हैं। बच्चों की पढ़ाई बंद हो गया है क्योंकि 4 से 5 किलोमीटर दूर इंटवां विद्यालय अवस्थित है। लिहाजा, छोटे छोटे बच्चे पढ़ने नहीं जा रहे हैं। बच्चियां भी विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं।वहीं अरवल सिपाह के धोबनी प्राथमिक विद्यालय को कई वर्षों से बंद कर दिया गया है। विद्यालय के लिए जमीन का अभाव दिखाकर गरीब बच्चों के पढ़ाई बंद करने की साजिश भाजपा सरकार कर रही है। जिला शिक्षा कार्यालय के दक्षिण जमीन खाली है फिर भी विद्यालय का भवन नहीं बनाया जा रहा है।
इस मुद्दा को भी प्रमुखता से उठाया गया। छात्र व अभिभावक भाकपा माले कार्यालय से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया। डीएम से आर वाई ऐ के नेता शहशाद, नीतीश कुमार, बच्चे का अभिभावक आलोक सिंहा, श्वेता कुमारी, शुभम कुमार ने प्रतिनिधि मंडल मिला और डीएम द्वारा दो से तीन दिनों के भीतर समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन का माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक महानंद सिंह, जिला कमिटी सदस्य गणेश यादव, आइसा नेता शाहफराज, इरफान, आर वाई ऐ के नेता रमाकांत कुमार, अरविंद कुमार ने नेतृत्व किया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
