By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

गंगा की बाढ़ में डूब गया ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का घर, नवगछिया में तटबंध टूटा

Amit Dubey
Last updated: August 24, 2026 12:57 pm
By Amit Dubey 10 Views
Share
3 Min Read
मंत्री, घर, डूबा, गंगा, बाढ़, बुलो मंडल, नवगछिया, तटबंध, टूटा
SHARE

भागलपुर के नवगछिया में आज सोमवार तड़के सुबह 3 बजे गंगा नदी पर खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बना राघोपुर-नरकटिया तटबंध अचानक टूट गया जिससे बड़े इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। तटबंध गंगा के उफान से तेज हुए कटाव को नहीं झेल सका और टूट गया। इस तटबंध के टूटने से मची बाढ़ की तबाही की चपेट में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का पैतृक आवास भी आ गया है। तटबंध लगभग 50 मीटर के दायरे में टूटा है, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में घुस गया।

- Advertisement -

ऊर्जा मंत्री के आवास में घुसा पानी

तटबंध टूटने से मची तबाही का सबसे ज्यादा असर राघोपुर इलाके में देखने को मिला। इसी इलाके में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का भी गांव है। तटबंध टूटते ही मंत्री के आवास में भी बाढ़ का पानी घुस गया और पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुुआ है। इस बीच प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लग गया है। बताया जाता है कि मंत्री बुलो मंडल के पैतृक गांव स्थित जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय के समीप रात करीब तीन बजे तटबंध का एक हिस्सा टूट गया। करीब 70 से 80 मीटर तक तटबंध प्रभावित हुआ जिसके बाद गंगा का पानी आसपास के इलाकों में तेजी से फैलने लगा और देखते ही देखते पूरा इलाका जलमग्न हो गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह जल संसाधन विभाग के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कटाव निरोधी एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। ग्रामीण भी तटबंध को सुरक्षित करने के प्रयास में प्रशासन और विभागीय टीम का सहयोग करते दिखे। भागलपुर के डीएम भी बाद में आपदा प्रबंधन के बड़े अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं और वहां तुरंत आपातकालीन सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। फिलहाल तटबंध को बचाने तथा टूट की मरम्मत के लिए वहां फ्लड फाइटिंग का काम जारी है। परंतु गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिस वजह से मरम्मत कार्य में काफी बाधा आ रही है। सबसे बड़ी चिंता तटबंध टूटने के बाद पानी के तेजी से फैलाव को लेकर है। आसपास के निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका के बीच ग्रामीणों की चिंता काफी बढ़ गई है।

TAGGED: गंगा, घर, टूटा, डूबा, तटबंध, नवगछिया, बाढ़, बुलो मंडल, मंत्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
60 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त
बिहारी समाज
अज्ञात चोरों ने चार बंद घरों को निशाना बनाया
बिहारी समाज
गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, हादसे के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
60 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त
बिहारी समाज
अज्ञात चोरों ने चार बंद घरों को निशाना बनाया
बिहारी समाज
गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, हादसे के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया

नवादा : बिहार-झारखंड सीमावर्ती रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली समेकित जांच चौकी…

By Swatva
बिहारी समाज

60 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

नवादा : जिले के सिरदला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये…

By Swatva
बिहारी समाज

अज्ञात चोरों ने चार बंद घरों को निशाना बनाया

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिऔना…

By Swatva
बिहारी समाज

गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, हादसे के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया बुर्जुग पंचायत में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?