नवादा : रामायण धारावाहिक के राम अरुण गोविल तुलसीदास जयंती के मौके पर नवादा पहुंचे। मॉडर्न स्कूल के निदेशक डॉ. अनुज सिंह एवं शैलेश सिंह ने मुख्य अतिथि रामायण’ के राम अरुण गोविल के आगमन पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
मॉडर्न शैक्षणिक समूह के 5000 विद्यार्थी ने की संगीतमय रामचरितमानस का पाठ कर उपस्थित लोगों को रामरस का पान करा भाव विभोर कर दिया।
रामानंद सागर कृत धारावाहिक ‘रामायण’ के राम अरुण गोविल के आगमन, बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिंहा ने कार्यक्रम की न केवल गरिमा बढ़ायी बल्कि दर्शकों से इसे जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने माडर्न स्कूल के संचालकों से इस प्रकार का आयोजन आगे भी कराते रहने की अपील की।
भईया जी की रिपोर्ट