नवादा : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण व संबोधन के बाद उपस्थित लोगों से मुलाकात के क्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन पर नजर पड़ते ही पूछा “दीदी आप कैसी हो” यह सुनकर गदगद हो गयी। उन्होंने न केवल अभिवादन किया बल्कि शाल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर में सकरी नदी पर बन रहे पुल व उसकी गुणवत्ता से संबंधित जानकारी लेते हुए निगरानी का आग्रह किया।
इसके साथ ही उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी के साथ वहन की हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी। मौके पर उपस्थित लोगों को तब आश्चर्य हुआ जब उन्होंने अफरोजा के सिवाय अन्य लोगों से बात किए वहां से आवास के प्रस्थान कर गए। इस प्रकार जिले की यह पहली जदयू नेता रही जिनसे मुख्यमंत्री ने न केवल बातें की बल्कि उनकी खैरियत से संबंधित बातें की। इसे कहते हैं मेहनत का फल मीठा होता है।
भईया जी की रिपोर्ट