नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन की बड़ी वहन 60 वर्षीय रकीबा खातुन की आइजीआइएमएस में देर शाम इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही गोविंदपुर में शोक की लहर दौड़ गयी।
मृतका पिछले कुछ दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थी। अचानक तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए आइजीआइएमएस में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन अंततः मौत से जंग हार गयी।
मौत के समय व इसके पूर्व भी अफरोजा उनके साथ साये की तरह रही। मौत के बाद आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए गोविंदपुर आवास लाया जायेगा। तत्पश्चात मिट्टी मंजील की रस्में अदा की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट