-नाली में पानी गिरने के विवाद को ले दिया घटना को अंजाम, आरोपी फरार
नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह गांव में नाली में पानी गिराने के मामले में दो चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। इस क्रम में एक की मौत हो गयी। मौत के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की पहचान स्व यदुनंदन सिंह के पुत्र मुकेश सिंह के रूप में हुई है।
मौके पर पहुँची पुलिस एवं फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़ फरार होने में सफल रहा।फिलहाल मृतक के परिजनों के आवेदन का इंतजार पुलिस को है। आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट