नवादा : केजी रेलखंड पर तिलैया जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक के लाइन नंबर 01 पर क्रू लॉबी के समीप गिर कर युवक की मौत हो गयी। गाड़ी संख्या 63386 डाउन तिलैया जंक्शन से 08.44 बजे खुल चुकी थी, लेकिन मृतक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस क्रम में उस व्यक्ति को लोगों ने रोका भी, लेकिन वह नहीं रुका और इसी प्रयास में प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया। गिरते ही कमर के पास से दो टुकड़ों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को स्टेशन पोर्टर द्वारा 09.30 बजे ट्रैक से हटाया जा सका।
आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि इसी बीच, मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने उसकी पहचान की। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अषाढ़ी ग्राम निवासी मुन्ना प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार उर्फ कारा के रूप में हुई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले जाना चाहते थे, इस कारण कोई कांड पंजीकरण नहीं किया गया और जीआरपी द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया।
भईया जी की रिपोर्ट