नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक महिला को 600 ग्राम अवैध गांजा और मादक पदार्थ तौलने में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने थाना कांड संख्या 442/26 के फरार अभियुक्त की तलाश में सिमरीडीह गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला को हाथ में थैला लिए संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
तलाशी लेने पर थैले से 600 ग्राम गांजा, एक स्टील का छोटा तराजू तथा 20 ग्राम, 10 ग्राम और 5 ग्राम के तीन बटखरे बरामद किया। गिरफ्तार महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सिमरीडीह गांव निवासी विनोद सिंह की 55 वर्षीय पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट