नवादा : जिले के सदर अनुमंडल कार्यालय कर्मचारियों द्वारा शपथपत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे मैं किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन बात जब आयी है तब जांच तो बनती ही है। अब जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है जांच कराये या भ्रष्टाचार की खुली छूट दे। वायरल वीडियो में बालिका खुद संबंधित कर्मचारियों के साथ में राशि देते दिखाई दे रही है। लेकिन संबंधित कर्मचारी और राशि की मांग कर रही है। ऐसे में कार्यालय में भ्रष्टाचार आसानी से देखा जा सकता है।
बता दें इसके पूर्व अपर समाहर्ता कार्यालय से जुड़े पेशकार श्यामनंदन सिंह द्वारा एक केस में पक्ष में निर्णय दिलाने के नाम पर सिरदला प्रखंड क्षेत्र नरौली गांव की महिला से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। तब उसका आडियो वायरल हुआ था। बाद में पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारियों को आडियो भेजकर जांचोपरांत कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। लेकिन परिणाम वहीं “ढाक का तीन पात”। ऐसे में कार्रवाई होगी यह भविष्य के गर्भ में है। वैसे किसी पत्रकार का काम कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सरकार व प्रशासन को आइना दिखाना होता है सो मैं कर रहा हूं। शेष कार्य तो सरकार व प्रशासन का है। आगे आगे देखिए होता है क्या?
भईया जी की रिपोर्ट