नवादा : जिले के अकबरपुर थानाध्यक्ष द्वारा न्यायालय से वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान लगातार जारी है। बावजूद ऐसे लोगों की तंद्रा भंग नहीं हो रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उत्पाद न्यायालय 2 नवादा जीआर नंबर 475/12 tr 2703/17 के वारंटी महेश चौधरी उम्र 40 वर्ष पिता रामराज चौधरी हाट पर को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर घर से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इसके साथ ही उत्पाद न्यायालय 2 नवादा जीआर नंबर 141/14tr 959/17 के वारंटी शिवा चौधरी पिता कारू चौधरी उम्र 45 वर्ष हाटपर व माननीय विशेष उत्पाद न्यायालय 2 नवादा जीआर नंबर 327/15 tr 1311/17 के वारंटी रमेश चौधरी उम्र 45 वर्ष पिता स्व तुलसी चौधरी ग्राम डीही थाना को विधिवत उनके घर से गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित माननीय न्यायालय में रशउपस्थापन हेतु पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया।
बता दें ये सभी पूर्व थानाध्यक्षों व बिचौलियों के संरक्षण में स्थायी वारंटी होने के बावजूद फरार रहकर शराब खरीद बिक्री में संलग्न रहकर न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे थे। ऐसे लोगों का न्यायालय से पुनः वारंट निर्गत करा गिरफ्तारी अभियान से संबंधितों में हड़कंप मचा हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट