नवादा : नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में हथियार लहराने की सूचना मिलने के महज एक घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि सिसवां निवासी चंदन झा, पिता महाशंकर झा उर्फ गारेलाल झा, हाथ में पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा उसकी मैगजीन में लोड छह जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में उसने हथियार रखने की बात स्वीकार कर ली। इस बावत नगर थाना कांड संख्या 804/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है तथा मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
भईया जी की रिपोर्ट