-अल्पसंयक समुदाय के लोगों से मिलकर सुनेंगे उनकी समस्याएं
नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष समेत सदस्यों का जिला मुख्यालय अतिथि गृह में 06 अगस्त को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। सूचना समाहर्ता को उपलब्ध कराई गई है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान जिले के क़ब्रिस्तानों की घेराबंदी, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्रावास से लेकर महिला उत्पीड़न आदि की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
इसके साथ ही गोविंदपुर व अन्य कुछ प्रखंडों में अल्पसंख्यक समुदाय की भूमि से जुड़े विवादों व अधिकारियों द्वारा उसके समाधान के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करेंगे।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर तैयारियां आरंभ करने के निर्देश दिए हैं ताकि आयोग के सदस्यों को संतुष्ट किया जा सके। इस बीच राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने जिले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से अपनी शिकायतें अगर कोई हो अतिथि गृह में तीन बजे संध्या उपस्थित होकर अपनी बातें रखने का अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट