नवादा : जिला पत्रकार संगठन (रजिस्ट्रेशन संख्या-51/2025) के विस्तार अभियान के तहत जिले के सिरदला प्रखंड कार्यालय के समीप एक निजी होटल में प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अनिल प्रसाद ने की। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बताया गया कि रविवार को नवादा प्रेस क्लब में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद सभी प्रखंड इकाइयों का पुनर्गठन एवं प्रतिनिधियों का पुनः चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था। निर्णय के आलोक में सिरदला प्रखंड इकाई का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संजय कुमार सक्सेना को पुनः सिरदला प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं अनिल प्रसाद को उपाध्यक्ष, नरेश कुमार भारती को कोषाध्यक्ष तथा पप्पू कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर पत्रकार प्रदीप प्रसाद सहित प्रखंड के अन्य पत्रकार मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखने, पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन का विस्तार करने और समय-समय पर पत्रकारों के हित से जुड़े मुद्दों पर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट